19 Apr 2024, 10:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ने की उम्मीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 10:19AM | Updated Date: Aug 29 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को खुश करने के लिए मोदी सरकार उन्हें मिलने वाले मंहगाई भत्ते को 2 फीसदी बढ़ा सकती है। बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंहगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर फैसला हो सकता है।
 
इसके साथ ही मंहगाई भत्ते में होने वाली 2 फीसदी बढ़ोतरी का लाभ केंद्र सरकार से पेंशन पाने वाले पूर्व कर्मचारियों को भी मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि बढ़ाया जाने वाला यह मंहगाई भत्ता 1 जुलाई 2018 से लागू होगा। इससे पहले मार्च में केंद्र सरकार ने मंहगाई भत्ते को बढ़ाते हुए 5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »