20 Apr 2024, 14:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंहबोली बहन कमर मोहसिन ने बांधी मोदी को राखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 10:25AM | Updated Date: Aug 27 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा बंधन पर रविवार को उनकी मुंहबोली कमर मोहसिन शेख ने राखी बांधी और उनके स्वास्थ्य तथा लंबी आयु की कामना की। शेख सुबह प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंची और प्रधानमंत्री को पूरे विधि विधान से राखी बांधी। बाद में उन्होंने संवाददाताओ को बताया कि वह मोदी को उस समय से जानती हैं जब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे। वह पिछले 24 साल से उन्हें राखी बांधी रही है।
 
एक सवाल पर शेख ने कहा कि मोदी व्यस्त हो गए हैं और उनके पास समय की कमी हो गई है। इसके अलावा सब कुछ पहले जैसा ही है। रक्षा बंधन के अवसर पर मोदी को बच्चों, छात्रों और कई महिलाओं ने भी राखी बांधी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को राखी बांधी। स्वराज सुबह उप राष्ट्रपति आवास पर पहुंची और नायडू को तिलक कर राखी बांधी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राखी बांधने कई स्कूली के बच्चे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »