29 Mar 2024, 00:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस साल 2.85 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 9:54AM | Updated Date: Aug 27 2018 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में छड़ी मुबारक के पहुंचने के साथ 60 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा रविवार को समाप्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस साल करीब 2.85 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के लिए जम्मू से शनिवार को 137 श्रद्धालुओं का अंतिम जत्था रवाना हुआ था।
 
यात्रा का समापन आज यानी रविवार को हो गया। उन्होंने बताया कि अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं के नहीं पहुंचने के कारण तीन दिनों तक यात्रा रद्द रही थी। इसके बाद शुक्रवार को जम्मू से यात्रा शुरू हुई और 137 श्रद्धालुओं का 46वां जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ था। अब तक कुल 2.85 लाख श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि यात्रा 28 जून को दो मार्गों से शुरू हुई थी। एक गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से दूसरा अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »