28 Mar 2024, 16:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए छात्राओं ने बनाई 20 फीट लंबी राखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 11:59AM | Updated Date: Aug 26 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में आज रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर छात्राओं ने मिलकर 20 फीट लंबी राखी बनाई है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देश की रक्षा कर रहे जवानों और केरल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जवानों के लिए 20 फीट लंबी अनोखी राखी तैयार की है। इस राखी को नया रूप और रंग देने के लिए छात्राओं ने कलर पेपर, कपड़ा, लेस, बूटी समेत कई तरह के सजावट का सामान लगा कर इसे और सुंदर बना दिया है। यह राखी एनडीआरएफ व सीआरपीएफ और उन सभी जवानों के लिए बनाई है जो हमारी और हमारे देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »