25 Apr 2024, 15:53:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

माल्या के दावों को सीबीआई ने झुठलाया, ब्रिटेन कोर्ट को भेजा विडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 10:07AM | Updated Date: Aug 26 2018 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण केस में सीबीआई ने लंदन कोर्ट में अहम दस्तावेज के रूप में जेल सेल का विडियो पेश किया है। दरअसल विजय माल्या ने ब्रिटेन की अदालत में कहा था कि आॅर्थर रोड जेल के 12 नंबर बैरक में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश भी नहीं है। माल्या के इस दावे को झुठलाने के लिए सीबीआई ने आठ मिनट का विडियो मैजिस्ट्रैट की अदालत में पेश किया। 
 
सूत्रों ने बताया कि विडियों में साफ दिखाया गया है कि बैरक नंबर 12 में पर्याप्त प्रकाश है। यह इतनी बड़ी है कि माल्या इसमें टहल भी सकते हैं। बैरक में नहाने की जगह, एक पर्सनल टॉइलट और एक टेलिविजन सेट है। कोर्ट को बताया गया कि माल्या को वहां साफ बिस्तर, कंबल और तकिया भी दिया जाएगा। इस विडियो डॉक्युमेंट्री में दिखाया गया है कि बैरक की खिड़कियों में सलाखें हैं और यह ईस्ट फेसिंग है। इसकी वजह से कॉरिडोर से होकर इसमें प्राकृतिक रौशनी और हवा आती है। अधिकारी ने बताया कि माल्या को इनके अलावा दूसरे कैदियों की तरह लाइब्रेरी की सुविधा भी दी जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »