18 Apr 2024, 05:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनमोहन, सोनिया और राहुल ने कामत के निधन पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 5:32PM | Updated Date: Aug 22 2018 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह , संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरूदास कामत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा. सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है, कामत के असमायिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। मैं दिवंगत नेता की आत्मा को शांति की कामना करता हूं। गांधी ने भी श्री कामत के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन में गांधी के शोक संदेश के बारे में जानकारी दी। गांधी ने कहा है कि श्री कामत के चले जाने से  पार्टी को गहरा धक्का लगा है। उन्होंने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान ही ट्विटर पर जारी शोक संदेश में कहा कि कामत ने महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत बनाने में काफी मदद की थी और वह बहुत ही सम्मानित नेता थे। लोग उनका काफी आदर करते थे। उन्होंने श्री कामत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। कामत का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »