20 Apr 2024, 13:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीने में तेज दर्द के बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुरुदास कामत का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 12:48PM | Updated Date: Aug 22 2018 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का यहां बुधवार को निधन हो गया। उन्‍होंने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी इलाके में स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उन्‍हें सुबह ही सीने में तेज दर्द के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनके घर में पत्‍नी महरुख और बेटे सुनील हैं। उनकी गिनती महाराष्‍ट्र में कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं में होती है।कामत के परिवार के एक मित्र ने बताया कि वह नई दिल्‍ली स्थित अपने आवास पर सुबह चाय पी रहे थे, जब उन्‍होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें प्राइमस अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही मिनटों बाद उनका निधन हो गया। कामत ने मंगलवार रात ही ट्वीट कर लोगों को बकरीद की बधाई दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »