24 Apr 2024, 09:04:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पर अनिल अंबानी ने राहुल को लिखा पत्र, कहा - कांग्रेस की..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 11:49AM | Updated Date: Aug 21 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक और पत्र लिख कर कहा है कि उनके प्रति दुर्भावना रखने वाले कुछ निहित स्वार्थी तत्वों और कॉपोर्रेट प्रतिद्वंद्वियों ने इस सौदे पर कांग्रेस पार्टी को 'गलत, भ्रामक और भटकाने वाली जानकारी दे रहे हैं।'
 
अंबानी ने इससे पहले दिसंबर में इस मुद्दे पर गांधी को पहली बार पत्र लिखा था। समूह की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार अंबानी ने ताजा पत्र में कहा है कि भारत जो 36 राफेल जेट विमान फ्रांस से खरीद रहा है, उन विमानों के एक रुपए मूल्य के एक भी कलपुर्जे का विनिर्माण उनके समूह द्वारा नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं। गांधी का कहना है कि मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए यूपीए सरकार में तय कीमत से कहीं अधिक मूल्य चुका रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »