23 Apr 2024, 12:14:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक सेना प्रमुख से गले मिलने पर सिद्धू पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 11:45AM | Updated Date: Aug 21 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर वह सभी को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्हेंने कहा, जब कभी जवाब देना होगा, मैं दूंगा और मैं यह सभी को दूंगा...यह एक करारा जवाब होगा।’
 
गौरतलब है कि अमरिंदर ने सिद्धू के पाकिस्तानी थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने पर रविवार को अपने कैबिनेट सहकर्मी की आलोचना करते हुए कहा था, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान सेना प्रमुख के लिए सिद्धू ने जो लगाव दिखाया यह उनके (सिद्धू के) लिए गलत था, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। तथ्य यह है कि उन्हें समझना चाहिए कि हमारे सैनिक रोज मारे जा रहे हैं। कुछ महीने पहले मेरी अपनी रेजिमेंट के एक मेजर और दो जवानों ने जान गंवाई।’
 
देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सीजेएम की अदालत में दर्ज हुआ है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान सेना प्रमुख से गले मिलकर भारतीय सेना का अपमान किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »