18 Apr 2024, 19:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल सौदे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 4:44PM | Updated Date: Aug 18 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लड़ाकू विमान राफेल के हजारों करोड़ रुपए के सौदे में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की एक बैठक हुई है जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में देश के राजनीतिक हालात पर व्यापक चर्चा की गई।

गांधी ने बैठक में कहा कि  नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है। राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का खेल हुआ है और 'चौकीदार अब भागीदार' बन गए हैं। पार्टी को इसकी जानकारी देश को देनी चाहिए और जनता को इस संबंध में जागरुक करना चाहिए। सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में राफेल सौदे में हु्ए भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। यह आंदोलन जिला स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक एक महीने चलेगा और इसमें मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा।

पार्टी इसे एक व्यापक जन आंदोलन का रुप देगी। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के केन्द्रीय नेता, प्रभारी और महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष , विधायक दल के नेता प्रत्येक जिले और प्रांत में जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि देश को राफेल  घोटाले तथा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की सच्चाई पता चले और ये सबके सामने आए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »