25 Apr 2024, 01:28:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाढ़ प्रभावित केरल में PM का हवाई दौरा, केंद्र करेगा 500 करोड़ की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 12:05PM | Updated Date: Aug 18 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और केन्द्रीय मंत्री के.जे. अल्फोंस और अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को कोच्चि में आपातकालीन बैठक की।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ग्रस्त केरल के लिए 500 करोड़ रूपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने केन्द्र से दो हजार करोड़ रूपये की आपात सहायता राशि की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते राज्यों को करीब 2,500 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। 

राज्य की स्थिति की समीक्षा के लिये केरल दौरे पर गए पीएम कोच्चि में हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। भारी बारिश के चलते हवाई दौरे से वापस आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से कोच्चि में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन, राज्यपाल पी. सदाशिवम और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस भी हैं। पीएम मोदी तिरूवनंतपुरम से सुबह कोच्चि पहुंचे थे।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »