24 Apr 2024, 23:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी बाढ़, राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने पहुंचे केरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 10:30AM | Updated Date: Aug 18 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात काफी बिगड़ गए हैं। बाढ़ से मरने वालों की संख्या 324 हो गई है वहीं लगभग 2.25 लाख लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। बेघर हुए लोगों ने 1500 से ज्यादा राहत कैंपों में पनाह ली है।
 
वहीं केरल के सीएम विजयन और केंद्रीय मंत्री अल्फोंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीटिग कर रहे हैं जिसमें बाढ़ के हालातों पर चर्चा हो रही है। साथ ही खबर है कि खराब मौसम के चलते मोदी का हवाई सर्वे रद्द किया जा सकता है। लेकिन इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं हालात को सुधारने के लिए करीब 80 डैम खोले गए हैं।
 
बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने करुणा नाम का ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन में एर्नाकुलम, पथानामथिट्टा और त्रिशूर जिले में फंसे लोगों को निकाला गया था। इससे पहले शुक्रवार सुबह इंडियन कोस्ट गार्ड्स को वांडिपेरियर से मंजूमाला गांव में भेजा गया है। मंजूमाला गंवा पूरा बाढ़ से प्रभावित है। कोस्ट गार्ड्स ने 16 लोगों को बाढ़ से रैस्कू किया था।
 
केरल में बाढ़ के हालातों को देखते हुए देश की कुछ प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने प्रदेश मे 7 दिनों तक फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा देने का ऐलान किया है। एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन  अपने प्रीपेड ग्राहकों को ये सुविधा देने की बात कही वहीं BSNL और रिलायंस जियो ने फ्री कॉलिंग देने की बात कही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »