29 Mar 2024, 19:42:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM ममता ने महागठबंधन को दिया बड़ा झटका, कहा- पहले कांग्रेस...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 4:35PM | Updated Date: Jul 21 2018 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है। ममता ने कहा है कि पहले कांग्रेस तय करके कि वो किसके साथ है। कोलकाता की एक बड़ी रैली में ममता ने ऐलान किया कि सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी के साथ उनकी राजनैतिक लड़ाई है। इसी रैली में कांग्रेस के चार विधायक ममता की रैली में शामिल होने पहुंचे। शहीद दिवस के मौके पर ममता ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
 
ममता ने कहा कि वह बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। दूसरी ओर बीजेपी को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उनके वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा टीएमसी में शामिल हो गए। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में आज शहीद दिवस मना रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »