20 Apr 2024, 06:46:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गोवा में ब्यूरोक्रेट्स के भरोसे चल रही सरकार, सीएम से लेकर मंत्री तक बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 9:57AM | Updated Date: Jul 12 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा की मनोहर पर्रिकर सरकार में इन दिनों मुख्यमंत्री से लेकर विधायक, हर कोई बीमारी से परेशान है। इन बीमारियों के चलते राज्य में पूरी सरकार ब्यूरोक्रेट्स चला रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर खुद लगातार पैंक्रियाज में इन्फेक्शन से परेशान हैं और दो बार अब तक अमेरिका जाकर इलाज करा चुके है। 
 
तीसरी बार अब वो फिर से 15 अगस्त के बाद दस दिन के लिए अमेरिका जाएंगे।पिछली बार जब मनोहर पर्रिकर अमेरिका में थे तो पूरा अधिकार मुख्य सचिव और एक कमेटी को दिया गया था। वो पर्रिकर को मेल पर जानकारी देते थे। अब भी पर्रीकर ज्यादातर समय घर से ही काम करते हैं।
 
उधर उनके वरिष्ठ ऊर्जा और समाज कल्याण मंत्री पांडुरंग मडकैकर को अब ब्रेन स्ट्रोक के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका आॅपरेशन हो गया है लेकिन उनको पूरी तरह ठीक होने में कम से कम महीने भर का समय लगेगा। पीडब्लूडी मंत्री सुधीन धवलीकर को भी ब्रेन स्ट्रोक हुआ है उनको ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। धवलीकर को भी एक महीने आराम पर रहना होगा।
 
इतना ही नही मापसा के विधायक फ्रांसिस डिसूजा और वास्को के बीजेपी विधायक कार्लोस अल्मेडा भी बीमार है और उनको आराम करने की सलाह दी गयी है।ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि गोवा मे इस बार विधानसभा का मानसून सत्र होगा भी या नहीं। आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर की सरकार बहुत ही कम मतों से बहुमत में हैं।
 
बीजेपी के पास खुद के 15 विधायक है जबकि तीन विधायक गोवा विकास पार्टी के और तीन निर्दलीय विधायक सरकार के साथ है। जबकि कांग्रेस के पास 18 विधायक हैं। जाहिर है थोड़ी सी भी गडबडी सरकार को भी हिला सकती है। फिलहाल तो हर कोई मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और विधायकों के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »