20 Apr 2024, 09:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कोलंबो रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 8:21PM | Updated Date: Jul 10 2018 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में दक्षिण एशियाई देशों के संसदीय अध्यक्षों के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज कोलंबो रवाना हो गई। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 11 और 12 जुलाई को आयोजित इस सम्मेलन में अफगानिस्तान ,बंगलादेश , भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल और पाकिस्तान की संसद के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। महाजन के साथ राज्यसभा के सदस्य भुवनेश्वर कालिता और लोकसभा की महासचिव स्रेहलता श्रीवास्तव भी गई हैं।

इस सम्मेलन में कुल तीन सत्र होंगे। इनमें 'दक्षिण एशिया में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सतत और हरित औद्योगीकरण की भूमिका', 'सम्मानजनक कार्य और सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने में सांसदों की भूमिका' तथा 'दक्षिण एशिया में सामाजिक और आर्थिक समावेश के प्रोत्साहक के रूप में सांसद' जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पहले शिखर सम्मेलन की परिकल्पना 2016 में बंगलादेश में  की गई थी जिसमें भारत की प्रमुख भूमिका थी। दूसरा शिखर सम्मेलन फरवरी, 2017 में इंदौर में आयोजित किया गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »