29 Mar 2024, 01:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दक्षिण कोरिया की कंपनियों ने भारत में पैदा किए रोजगार के अवसर : पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 4:19PM | Updated Date: Jul 10 2018 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता की। इसमें दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। 
 
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कोरिया गणराज्य की प्रगति विश्व में अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है। कोरिया के जनमानस ने दिखाया है कि यदि कोई देश एक समान विजन और उद्देश्य के प्रति वचनबद्ध हो जाता है तो असंभव लगने वाले लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। कोरिया की यह प्रगति भारत के लिए भी प्रेरणादायक है।
 
उन्होंने कहा कि यह बहुत प्रसन्नता का विषय है कि कोरिया की कंपनियों ने भारत में न सिर्फ बड़े स्तर पर निवेश किया है, बल्कि हमारे मेक इन इंडिया मिशन से जुड़कर भारत में रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और कोरिया गणराज्य की न्यू साउथर्न  स्ट्रेटेजी में स्वाभाविक एकरसता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »