28 Mar 2024, 16:25:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर की होगी डिजिटल मैपिंग, आतंकियों को दबोचने में मिलेगी मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 10:30AM | Updated Date: Jul 6 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में  सेना ने जम्मू कश्मीर के गांवों की डिजिटल मैंपिंग करने की योजना बनाई है। डिजिटल मैंपिंग होने से आतंकियों के खिलाफ आॅपरेशन में आसानी होगी। डिजिटल मैपिंग होने से सेना को उन इलाकों तक पहुचने में आसानी होगी जहां आॅपरेशन करना होगा डिजिटल मैपिंग के बाद सेना की कश्मीर के सभी गांवों के हर घर तक पहुंच हो जाएगी। 
 
सेना मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, इस डिजिटल मैपिंग के जरिए कश्मीर घाटी के हर शहर और गांव के हरेक घर की मैपिंग की जायेगी। इसके मायने ये होंगे कि अब सेना की आरआर (यानि राष्ट्रीय राइफल्स) की हर स्थानीय यूनिट के पास कश्मीर के हर घर का डाटा मौजूद रहेगा। इस डाटा में घर में रहने वाले लोगों की संख्या के साथ घर का नक्शा भी रहेगा।
 
यानि घर कितना मंजिला है, कितने कमरे है, किचन किस दिशा में है, आंगन किधर है, ये सब जानकारी इस डाटा में होगी। यहां तक की जितने भी नए घर बनेंगे उन्हें भी इस डाटा में अपडेट किया जायेगा।  कश्मीर में पहाड़ों और जंगलों मे बने ढोक (खास तरह के कच्चे मकानों) की मैपिंग भी की जायेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »