24 Apr 2024, 10:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने कहा- कांग्रेस अब क्षेत्रीय पार्टी विपक्ष सिर्फ मुझे हटाने के लिए एकजुट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 9:50AM | Updated Date: Jul 4 2018 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह गई है। वह सिर्फ पंजाब, पुडुचेरी और मिजोरम में है। दिल्ली, आंध्र, सिक्किम की विधानसभा में उसका प्रतिनिधित्व नहीं है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कांग्रेस की ताकत के बारे में सभी को पता है।
 
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिवाय मुझे हटाने के। एक इंटरव्यू में मोदी ने कहा, 2014 के बाद लगातार पूरे देश में हमें जनता का आशीर्वाद मिला है। एक के बाद एक राज्यों के चुनाव में हमें मिले जनादेश ऐतिहासिक रहे। ऐसे में हम आश्वस्त हैं कि जनता दोबारा हम पर अपना भरोसा जताएगी।
 
'मैं कोई शहंशाह नहीं'
निजी सुरक्षा पर मोदी ने कहा, मैं कोई शहंशाह या अभिमानी शासक नहीं हूं, जिस पर लोगों के प्यार का कोई असर ना पड़े। बातचीत के जरिए ताकत जुटाता हूं। जब बहुत सारे लोग मेरा स्वागत करने के लिए बेताब हों तो मैं कार में अपनी सीट पर बैठा नहीं रह सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »