16 Apr 2024, 18:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनावी खर्च का उपयोग करने में केरल के विधायक सबसे आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2018 9:49AM | Updated Date: Jul 3 2018 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनाव प्रचार पर खर्च के मामले में केरल देश में सबसे आगे है। यहां उम्मीदवारों ने तय सीमा का औसतन 70% से ज्यादा पैसा खर्च किया है। करीब 59% खर्च के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है। विजयी उम्मीवारों के वोट शेयर के मामले में अरुणाचल प्रदेश सबसे आगे है। यहां जीते उम्मीदवारों को 53% वोट मिले हैं।
 
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने 4120 मौजूदा विधायकों में से 4087 विधायकों के चुनावी खर्च और वोट शेयर के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट जारी की। सरकार के सुझावों के तहत चुनाव आयोग ने 2014 में उम्मीदवारों का चुनावी खर्च दोबारा तय किया था। इसमें छोटे और बड़े राज्यों के हिसाब से हर उम्मीदवार के प्रचार पर खर्च की चार कैटेगरी यानी 8 लाख रुपए, 16 लाख रुपए, 20 लाख रुपए और 28 लाख रुपए बनाई गई थी। 28 लाख रुपए की लिमिट वाले राज्य, उम्मीदवारों के चुनावी खर्च में जम्मू-कश्मीर सबसे पीछे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »