23 Apr 2024, 22:38:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर में सरकार को लेकर कांग्रेस ने बुलाई कोर ग्रुप की बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 4:18PM | Updated Date: Jul 2 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से जुड़े कांग्रेस के कोर ग्रुप की आज बैठक हुई जिसमें राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हुई। इस कोर ग्रुप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह, पी चिदंबरम, कांग्रेस की महासचिव एवं राज्य प्रभारी अंबिका सोनी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर मौजूद थे।
 
सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस सप्ताह श्रीनगर में राज्य के अपने विधायकों के साथ चर्चा करेगी। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार से भाजपा के अलग होने के बाद अब ऐसी खबरे हैं कि नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी सरकार गठन के लिए कांग्रेस से संपर्क कर रही हैं। बहरहाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्य में  पीडीपी के साथ सरकार के गठन की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »