26 Apr 2024, 00:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रजत शर्मा बने डीडीसीए के नए अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 2:40PM | Updated Date: Jul 2 2018 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर टीवी हस्ती रजत शर्मा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) के नये अध्यक्ष बन गये हैं। रजत शर्मा पैनल ने इन चुनावों में प्रतिद्वंद्वी मदन लाल और विकास ंिसह पैनल का पूरी तरह सूपड़ा साफ करते हुये सभी 12 सीटों पर अपना कब्जा कर लिया।
 
डीडीसीए के 27 से 30 जून तक हुये चुनावों के बाद परिणामों की सोमवार को घोषणा की गयी जिसमें रजत  के पैनल ने पूरी तरह बाजी मार ली। रजत ने अध्यक्ष पद के दो अन्य उम्मीदवारों पूर्व क्रिकेटर मदन लाल और सीनियर वकील विकास सिंह को पराजित किया। 
 
अध्यक्ष पद के लिए रजत को मतदान किये गये वोटों का 54.40 फीसदी हिस्सा मिला। रजत को कुल 1521 वोट मिले जबकि मदनलाल को 1004, विकास सिंह को 232 और चौथे उम्मीदवाल रवि गुप्ता को 26 वोट मिले। रजत की जीत पहले ही सुनिश्चित मानी जा रही थी और फिरोजÞशाह कोटला मैदान में उनके समर्थकों ने परिणाम आते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »