नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री के विशेष संचालन पदक गठित करने की स्वीकृति दे दी है। राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारी, केंद्रीय पुलिस संगठनों , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा विशेष संचालनों में शामिल सुरक्षा संगठन के अधिकारी इन पदकों के सम्मानित होंगे। गृह मंत्रालय ने तीन अन्य पदकों का भी गठन किया है। इन पदकों में आंतरिक सुरक्षा पदक, असाधारण आसूचन पदक तथा उत्कृष्ट तथा अति-उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
इन्हें दिए जाएंगे पदक
असाधारण आसूचन पदक केन्द्र सरकार के गुप्तचर संगठन के अधिकारियों तथा राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के गुप्तचर विभाग,शाखा, विशेष शाखा, या इकाइयों के अधिकारियों, सीपीओ, सीएपीएफ, असम राइफल्स (एआर) तथा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के अधिकारियों को उनके असाधारण उत्साह और गुप्तचर सूचनाएं प्राप्त करने में कुशलता के लिए दिया जाएगा।
आंतरिक सुरक्षा पदक राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों, सीपीओ, सीएपीएफ, सुरक्षा संगठन कर्मियों को जम्मू और कश्मीर राज्य, वाम चरमपंथ क्षेत्र, पूर्वोत्तर क्षेत्रों की आंतरिक सुरक्षा में प्रत्येक दो वर्ष में संचालन कर्तव्य निभाने के लिए दिया जाएगा।