29 Mar 2024, 17:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इमरजेंसी की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने किया पाप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2018 12:31PM | Updated Date: Jun 26 2018 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया। उन्होंने आज कहा कि इमरजेंसी कांग्रेस का पाप है, हर साल इस काले दिन को याद किया जाता है। पीएम मोदी ने इमरजेंसी के 43 साल पूरे होने पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सचेत रहने के लिए आज के दिन तो याद किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता सुख के मोह में इमरजेंसी के दौरान देश को जेलखाना बनाया गया। बता दें कि पीएम ने इससे पहले इमरजेंसी को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को सलाम करते हुए लिखा कि मैं उन महिलाओं और पुरुषों के साहस को सलाम करता हूं जिन्होंने आपातकाल का दृढ़ता से विरोध किया था, जिसे 43 साल पहले लगाया गया था।

उनके संघर्षों ने आधिकारिकतावाद और नागरिक स्वतंत्रताओं के चलते लोगों की शक्ति को बरकरार रखा। बता दें कि भाजपा आज आपातकाल के खिलाफ देशभर में काला दिवस मनाने वाली है। 43 साल पहले 26 जून को उस समय प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। उन्होंने सुबह 8 बजे देशवासियों को रेडियो के जरिए इसकी सूचना दी थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »