29 Mar 2024, 14:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सपना चौधरी पर बीजेपी सांसद का निशाना, ठुमके पर कही ऐसी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 12:50PM | Updated Date: Jun 25 2018 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर करने को लेकर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने सपना के कांग्रेस से नजदीकी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि ठुकमे लगाने लोग कांग्रेस में शामिल होकर भी ठुमके ही लगाएंगे।
 
ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है। उन्‍होंने कहा कि सपना भले ही कांग्रेस में शामिल हो जाएं या उनके लिए चुनाव प्रचार करें लेकिन वहां पर भी उन्‍हें वही काम करना होगा जो अभी तक लोगों के बीच करती आई हैं।
 
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कहा कि यह मुलाकात राजनीति से जुड़ा मामला नहीं है। सोनिया जी मुझे अच्छी लगती हैं। इसलिए मैं उनसे मिली हूं। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की तारीफ भी की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »