23 Apr 2024, 15:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिंदू-मुस्लिम जोड़े को सुषमा के दखल के बाद मिला पासपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 9:38AM | Updated Date: Jun 22 2018 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लखनऊ में एक दंपति का पासपोर्ट जारी करने से इनकार करने वाले पासपोर्ट आॅफिस के कर्मचारी विकास मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। दंपति ने इस मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी गुहार लगाई थी। अब विदेश मंत्रालय ने लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से जवाब मांगा है। दरअसल कर्मचारी ने युवा जोड़े का पासपोर्ट बनाने से यह कहकर इनकार कर दिया था कि उनका धर्म अलग-अलग है।
 
अनस सिद्दीकी और तन्वी सेठ को कर्मचारी ने कहा था कि अलग-अलग धर्म में शादी करने की वजह से पहले आपको अपना नाम बदलना होगा, उसके बाद ही पासपोर्ट बन सकता है। दंपती ने कर्मचारी पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया था। हालांकि मामला सामने आने के बाद लखनऊ के रीजनल पासपोर्ट आॅफिसर ने कर्मचारी की गलती मानी और दंपति को पासपोर्ट जारी कर दिया गया है।
 
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि जिस कर्मचारी की गलती थी उसके खिलाफ एक शो कॉज नोटिस जारी किया गया है और कार्रवाई भी की जाएगी। हमें इस घटना पर खेद है और यह सुनिश्चित होगा कि इसे दोहराया नहीं जाएगा।  पीड़ित पति अनस सिद्दकी ने कहा कि मुझसे अपना धर्म बदलने के लिए कहा गया। वहीं पत्नी ने कहा कि हमें आशा है कि यह किसी और के साथ नहीं होगा। शादी के 11 साल में हमने कभी इसका सामना नहीं किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने माफी मांगी और हमें हमारे पासपोर्ट मिल गए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »