28 Mar 2024, 23:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुमारस्वामी मिले राहुल से,सरकार चलाने में मांगा सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 4:52PM | Updated Date: Jun 18 2018 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य में जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। नीति आयोग की संचालन परिषद की रविवार को हुई बैठक में हिस्सा लेने आये कुमारस्वामी राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा के लिए अभी राजधानी में ही रूके हुए हैं। सुबह उन्होंने गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और गठबंधन सरकार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने गांधी से कहा कि उन्हें दोनों दलों के बीच असहमति वाले कुछ मुद्दों के बारे में अपनी पार्टी के नेताओं से बात करनी चाहिए। 

बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में  कुमारस्वामी ने कहा कि  गांधी ने गठबंधन सरकार के सुचारु कामकाज के लिए कुछ सुझाव दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कुछ विभागों के बंटवारे का मुद्दा भी उठाया और  गांधी से इसका समाधान निकालने को कहा। उन्होंने हालांकि इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में बात की, उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। 
 
बाद में  कुमारस्वामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। उनका  मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह प्रधानमंत्री के साथ कावेरी नदी मुद्दे और विशेष रूप से कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के कामकाज को लेकर अपनी बात रखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »