29 Mar 2024, 00:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दाती महाराज के खिलाफ साक्ष्य जुटाने आश्रम पहुंची क्राइम ब्रांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 11:47AM | Updated Date: Jun 16 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के छतरपुर आश्रम पहुंची। अपराध शाखा ने इस हफ्ते की शुरूआत में मामले की जांच जिला पुलिस से अपने हाथ में ली थी। दाती महाराज पर 25 वर्षीय एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। युवती ने रविवार को फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
इसके बाद मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया। पुलिस ने कहा कि वे सुराग जुटाने के लिए छतरपुर के असोला स्थित आश्रम गए थे। पुलिस ने 13 जून को युवती से पूछताछ की थी और मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान दर्ज कराया था। उन्होंने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया ताकि वह देश छोड़कर न जा सके।
 
महिला ने बताया कि वह एक दशक तक दाती महाराज की शिष्य रहीं लेकिन बाबा और उसके दो चेलों द्वारा रेप किए जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट आई थीं। वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गई थीं और लंबे समय से अवसाद में थीं। अवसाद से उबरकर उन्होंने अपने माता - पिता को पूरी बात बताई जिन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »