29 Mar 2024, 21:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इफ्तार पार्टियों में भिखारियों की तरह बैठकर सेल्फी लेते हैं नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 9:51AM | Updated Date: Jun 12 2018 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने इफ्तार पार्टियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने सोमवार को कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कई नेता पार्टियों में व्यस्त हैं। वोटों के लिए भिखारी की तरह लोगों के साथ बैठकर सेल्फी ले रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर टी राजा ने कहा कि वे कभी ऐसा नहीं करेंगे और न ही किसी इफ्तार में जाएंगे।
 
भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर इफ्तार पार्टियों पर 66 करोड़ खर्च करने का आरोप लगाया है। विधायक टी राजा ने कहा- ''आज कल तेलंगाना के कई विधायक इफ्तार पार्टियां देने में व्यस्त हैं। सिर पर टोपी पहनकर सेल्फी ले रहे हैं।
 
सोचते हैं कि अगर वोट बैंक की राजनीति करेंगे तो सबका साथ सबका विकास हो जाएगा। ये उनकी सोच है, जो नेता उनके साथ (इफ्तार में) बैठ रहे हैं, वे वोटों के भिखारी हैं। मेरी सोच इससे अलग है।'' टी राजा ने आगे कहा कि हिंदू धर्म में सबकी इज्जत करना सिखाया जाता है। पर हिंदुओं को काफिर कहा जाता है, ऐसे में उन लोगों के साथ कैसे इफ्तार में बैठ सकता हूं।
 
टी राजा ने पिछले दिनों आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अलग-अलग मस्जिदों में जाकर इफ्तार पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। वे सिर्फ अल्पसंख्यकों को फायदा देने के लिए केंद्र से मदद लेना चाहते हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए इफ्तार पर 66 करोड़ खर्च कर दिए।
 
बता दें कि मुख्यमंत्री केसीआर ने शुक्रवार को हैदराबाद में एक इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। इसमें एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेता शामिल हुए थे।
 
टी राजा ने मैसेज में अखंड हिंदू राष्ट्र, राम मंदिर निर्माण, गौहत्या पर रोक और कश्मीरी पंडितों की वापसी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ सेक्युलर लोगों की वजह से आज देश में मुगल और अंग्रेजों जैसे हालात है। जब दुनिया में 50 मुस्लिम और 100 से ज्यादा ईसाई देश हैं तो एक हिंदु राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता?
 
भाजपा विधायक पर कई बार भड़काऊ भाषण देने के आरोप लग चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि जो राम मंदिर बनाने का विरोध करेगा, उसका सिर काट दिया जाएगा। इसे लेकर हैदराबाद पुलिस ने केस भी दर्ज किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »