29 Mar 2024, 18:02:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक बड़ा झटका - नीति आयोग से हुई छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2018 3:51PM | Updated Date: Jun 10 2018 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक बड़ा झटका लगा है। स्मृति ईरानी को नीति आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटा दिया गया है। जब स्मृति ईरानी मनाव संसाधन विकास मंत्री थी उस वक्त वह नीति आयोग की भी सदस्य थी। उनका मंत्रालय बदलने के बावजूद भी वह नीति आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर बनी रही, लेकिन अब स्मृति ईरानी को उस पद से हटा दिया गया है। 
स्मृति ईरानी की जगह इस वक्त प्रकाश जावड़ेकर को इस पद के लिए आमंत्रित किया गया है। ध्यान देने वाली बात तो यह है कि प्रकाश जावड़ेकर वर्तमान समय में मानव संसाधन विकास मंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, इसके अलावा राव इंद्रजीत सिंह को नीति आयोग के पूर्व सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »