24 Apr 2024, 10:17:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुनंदा पुष्कर केस : कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को माना आरोपी, चलेगा केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 3:03PM | Updated Date: Jun 5 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर केस में दिल्ली कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूरी को आरोपी मानते हुए समन जारी कर 7 जून कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है। खबरों के अनुसार दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट ने चार्जशीट के आधार पर थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मानते हुए यह समन जारी किया है।
 
इससे पहले 28 मई को हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा था कि शशि थरूर को समन भेजने के पर्याप्त सबूत हैं। इसके बाद अतिरिक्त चीफ मोट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा वो इस मामले में आदेश जारी करेंगे। अभियोजन के वकील ने चार्जशीट को कोट करते हुए यह भी बताया कि आखिर क्यों यह केस आत्महत्या के लिए उकसाने और क्रूरता का है। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर का सोशल मीडिया पर दिया बयान ही मरने से पहले का बयान माना जा सकता है। उनकी मौत जहर से हुई थी।
 
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच दल) ने सवा चार साल बाद इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। एसआईटी ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत चार्जशीट दायर की है। करीब 3000 पेज की चार्जशीट में एसआइटी ने शशि थरूर को मुख्य संदिग्ध आरोपित माना है।
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »