16 Apr 2024, 17:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

99.99 पर्सेंटाइल के साथ कल्पना कुमारी ने नीट में किया टॉप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 11:11AM | Updated Date: Jun 5 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर के मेडिकल कॉलजों में दाखिले के लिए ली गई नीट 2018 का रिजल्ट सीबीएसई ने सोमवार को घोषित कर दिया। सीबीएसई की ओर से जारी किए गए नतीजों में दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाली और बिहार की कल्पना कुमारी ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप रैंक हासिल की है।कल्पना के सभी विषयों के मार्क्स मिलाकर कुल स्कोर 720 में से 691 रहा है। वहीं दूसरे स्थान पर 690 अंक के साथ तेलंगाना के रोहन पुरोहित रहे। 
 
इस साल नीट 2018 का रिजल्ट अपने तय दिन से एक दिन पहले आ गया, जिसमें 7,14,562 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इस साल यह परीक्षा 6 मई को हुई थी, जिसमें 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार टॉप-25 स्कोरर में लड़कियों का प्रदर्शन कम रहा है, जबकि लड़कों का प्रदर्शन  अच्छा रहा है।
तय समय से एक दिन पहले आया नीट का रिजल्ट 
 
कल्पना को मिले इतने नंबर
फिजिक्स - 171/180
केमिस्ट्री - 160/180 
बायोलॉजी - 360/360 
 
इस बार यह रहा कटआॅफ
- सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कटआॅफ 691-119 तक
- आरक्षित वर्ग के लिए 118 से लेकर 96 तक 
- सामान्य वर्ग के दिव्यांग छात्रों के लिए कटआॅफ 118 से 107 
- आरक्षित वर्ग के दिव्यांग छात्रों के लिए कटआॅफ 106 से 96 
 
टॉप 50 में मप्र के दो स्टूडेंट
टॉप 50 में मप्र के दो स्टूडेंट ने जगह बनाई है। भोपाल की शबिस्ता खान ने 29वीं रैंक हासिल की है। भोपाल के ही संकल्प केसानी 43वीं रैंक पर हैं। इंदौर के संगीत राठी ने 720 में से 675 अंक हासिल कर मध्यभारत में पोजिशन बनाई है। नीट-2017 में इंदौर के अर्चित गुप्ता और मनीष मूलचंदानी ने आल इंडिया में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। इस बार रिजल्ट 54 प्रतिशत रहा। 6 लाख 34 हजार 897 छात्रों ने 50 परसेंटाइल हासिल किए, जबकि पिछले साल 5 लाख 43 हजार 473 छात्रों ने 50 परसेंटाइल हासिल किए थे।
 
नीट आयु सीमा मामले में नोटिस 
सुप्रीम कोर्ट ने नीट में अधिकतम आयु सीमा तय करने के सीबीएसई के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार एवं एमसीआई को सोमवार को नोटिस जारी किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »