29 Mar 2024, 05:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम हाई अलर्ट : फिर आ सकता है इन राज्‍यों में आंधी-तूफान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2018 9:56AM | Updated Date: Jun 4 2018 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक फिर मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर तूफान की संभावना है।
 
इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में भी आंधी-तूफान समेत बारिश की संभावना है। बीते शनिवार को यूपी में चली आंधी से हुए हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं। 
 
वहीं, बता दें कि इससे पहले भी 28 मई को आंधी-तूफान ने यूपी में काफी तबाही मचाई थी। तो वहीं उससे पहले शुक्रवार रात पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज आंधी आई थी। जिसमें 22 लोगों की जान चली गई थी। खराब मौसम के चलते देशभर में अब तक 350 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »