20 Apr 2024, 07:52:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिंगापुरः पीएम मोदी के दौरे का अंतिम दिन आज, जिम मैटिस से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2018 9:53AM | Updated Date: Jun 2 2018 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिंगापुर में हैं। उनके दौरे का आज आखिरी दिन है। जानकारी मुताबिक  सिंगापुर में आज मोदी अमेरिकी रक्षा सचिव जिम मैटिस से मुलाकात करेंगे। इसके इलावा साथ ही चूलिया मस्जिद, श्रीमरम्मन मंदिर और इंडियन हेरिटेज सेंटर भी जा सकते हैं।  इससे पहले शुक्रवार को दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। बता दें कि तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद गुरुवार को सिंगापुर पहुंचे थे। 
 
भारत जल्द ही सिंगापुर के साथ त्रिपक्षीय अभ्यास शुरू करेगा 
इससे पहले मोदी ने सिंगापुर के साथ भारत के एक नया ‘त्रिपक्षीय अभ्यास’ जल्द शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि , उन्होंने तीसरे देश का नाम नहीं लिया। भारत का सिंगापुर के साथ सबसे लंबा निर्बाध नौसेना अभ्यास चलता आ रहा है। मोदी ने यहां शांगरी - ला वार्ता में मुख्य भाषण देते हुए कहा , ‘‘भारत के सशस्त्र बल , खासतौर पर हमारी नौसेना हिंद - प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा , खासतौर पर मानवीय सहायता और आपदा के लिए साझेदारी तैयार कर रही है।’’
 
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल समूचे क्षेत्र में सदभावना मिशन को प्रशिक्षण देते हैं , उनका अभ्यास कराते हैं और इन गतिविधियों में भागीदारी करते हैं। मोदी ने कहा कि सिंगापुर के साथ भारत का नौसेना अभ्यास सबसे लंबे समय से चला आ रहा है। यह अपने 25 वें वर्ष में है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही सिंगापुर के साथ एक नया त्रिपक्षीय अभ्यास शुरू करेंगे और अन्य आसियान देशों के साथ भी इसे विस्तारित करने की आशा करते हैं।’’   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »