20 Apr 2024, 07:55:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस बार 'अच्छी बारिश' मोदी सरकार को दे सकती है राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 9:48AM | Updated Date: May 31 2018 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मॉनसून ने मंगलवार को केरल के तटों पर दस्तक दे दी है। हर साल इंतजार कराने वाले मॉनसून ने इस बार समय से थोड़ा पहले आकर लोगों को बड़ी राहत दी है। उत्तर-पूर्व के राज्यों को छोड़ दें तो पूरे देश भर में सामान्य बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। केरल में पहुंचे मॉनसून की खबर का मंगलवार को शेयर बाजार पर भी सकारात्मक प्रभाव नजर आया।
 
वहीं आर्थिक मोर्चे पर कुछ मुश्किलों का सामना कर रही मोदी सरकार के लिए इसे बड़ी राहत की खबर माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्व के राज्यों में सामान्य से कुछ कम लगभग 93 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तर-पश्चिम में 100 पर्सेंट, मध्य भारत में 99 प्रतिशत, दक्षिण भारत में सामान्य से कुछ कम 95 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »