28 Mar 2024, 19:06:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - रोमांच से विकास का जन्म होता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2018 12:50PM | Updated Date: May 27 2018 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के रोमांचक अभियानों की सराहना करते हुए आज कहा कि रोमांच से विकास का जन्म होता है और साहसिक कारनामों से कुछ अलग और नया करने की प्रेरणा मिलती है। मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ' मन की बात' के 44 वें संस्करण में कहा कि अगर मानव जाति की विकास यात्रा देखें तो किसी-न-किसी रोमांच की कोख में ही प्रगति पैदा हुई है।
 
विकास रोमांच की गोद में जन्म लेता है। उन्होंने कहा, कुछ कर गुजरने का इरादा, कुछ लीक से हटकर के करने का मायना, कुछ असाधारण करने  की बात, मैं भी कुछ कर सकता हूं - ये भाव, करने वाले भले कम हों, लेकिन उनसे युगों तक, कोटि-कोटि लोगों को प्रेरणा मिलती रहती है।
 
प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना की छह जांबाज महिला अधिकारियों के तारिणी अभियान दल को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्व में अपने आप में अकेली घटना है। उन्होंने कहा, 'नाविका सागर परिक्रमा- मैं उनके विषय में कुछ बात करना चाहता हूं। भारत की इन छह बेटी 250 से भी ज़्यादा दिन समुद्र के माध्यम से तारिणी में पूरी दुनिया की सैर कर 21 मई को भारत वापस लौटी हैं और पूरे देश ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »