29 Mar 2024, 01:34:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 5:04PM | Updated Date: May 14 2018 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न होने के दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की यहां बैठक शुरू हुई जिसमें सांगठनिक एवं राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के 6 ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कर रहे हैं जबकि संगठन महासचिव रामलाल इसका संचालन कर रहे हैं। बैठक आरंभ होने के पहले श्री शाह एवं अन्य नेताओं ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
सूत्रों के अनुसार बैठक में सांगठनिक और राजनीतिक मुद्दों, 2019 के लोकसभा चुनाव तथा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़  में इस साल के अंत तक चुनाव होना है। इन तीनों राज्यों में भाजपा अभी सत्ता में है। इसके अलावा जून  में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी होनी है। यह बैठक कहां होगी, इस पर भी निर्णय होना है।
 
बैठक के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि 17 मई को पार्टी के सभी सात मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। समझा जाता है कि उस सम्मेलन में आज की बैठक में लिए गए निर्णयों को मोर्चा के माध्यम से उक्त वर्गों में ले जाने की रणनीति तय की जाएगी।  सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विश्राम किए बिना अब आगामी राजनीतिक मुकाबले के लिए कमर कस रहा है। कर्नाटक के परिणाम कल आएंगे। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »