20 Apr 2024, 11:35:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वैष्णो देवी में जाने वाले भक्‍तों के लिए बड़ी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 3:49PM | Updated Date: May 10 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित मां वैष्णोदेवी  गुफा मंदिर के लिए रोपवे का परीक्षण जल्द शुरू होगा। आपको बता दें कि वैष्णो देवी की बड़ी मान्यता है। माना जाता है कि पहाड़ों वाली माता वैष्णो देवी सबकी मुरादें पूरी करती हैं। यहां हर साल लाखों यात्री आते हैं। यह भारत में तिरूमाला वेंकेटेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीथ-स्थल है।
 
माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोपवे परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को भैंरोजी मंदिर पहुंचने में आसानी होगी। 6,600 फुट पर स्थित इस मंदिर की खड़ी चढ़ाई के कारण बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी होती है। टिप्पणियां अधिकारी के मुताबिक भवन भैंरो गति पैसेंजर रोपवे परियोजना पूरी होने की कगार पर है। इसका परीक्षण जल्द शुरू हो जाएगा। इसकी क्षमता प्रतिघंटे 800 लोगों की होगी।  उन्होंने बताया कि इसी तरह से सिआर डाबरी और भवन के बीच रोपवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले कुछ दिनों में इस रोपवे को शुरू कर दिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »