29 Mar 2024, 04:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल बोले - मेरी मां इटैलियन है, लेकिन उन्‍होंने देश के लिए बहुत कुछ सहा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 11:55AM | Updated Date: May 10 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पत्रकारों को संबोधित करते हुएस उन्होंने कहा कि 'मेरी मां इटैलियन है, लेकिन वह बहुत से भारतीयों से ज्यादा भारतीय हैं, उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ सहा है।
 
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी और RSS पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों का पैसे लूटने वाले रेड्डी भाइयों को बीजेपी ने टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में RSS का कब्जा नहीं होने देंगे। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है और पीएम मोदी उस पर कुछ नहीं बोलते हैं।
 
राहुल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल ने कहा कि कर्नाटक की जनता से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और राज्य में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
 
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा प्रधानमंत्री कर्नाटक के लोगों को भटका रहे हैं। वह यहां के लोगों की बात नहीं कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन, सी-प्लेन की बात करते हैं। जबकि आम लोगों की समस्याएं शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, खेती के लिए पानी आदि है। इस पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »