19 Apr 2024, 00:55:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ताजमहल के बदरंग होने को लेकर सुप्रीम ने फिर लगाई फटकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 10:42AM | Updated Date: May 10 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आगरा के ऐतिहासिक ताजमहल के बदलते रंग को लेकर बुधवार को एक बार फिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कड़ी फटकार लगाई। पर्यावरण मामलों से संबंधित न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की विशेष पीठ ने एएसआई को उस वक्त फटकार लगाई, जब इसने बताया काई और गंदी जुराबों के कारण ताजमहल का रंग बदल रहा है।
 
शीर्ष अदालत ने कहा कि 1996 में पहली बार ताजमहल को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और 22 साल बाद भी कुछ नहीं हो सका। एएसआई के यह कहने पर कि ताजमहल को काई और कीड़े-मकोड़ों (इंसेक्ट) से नुकसान पहुंच रहा है, शीर्ष अदालत ने गहरी नाराजगी जताई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »