24 Apr 2024, 10:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नाथू ला से 500 यात्री जाएंगे कैलाश मानसरोवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 12:29PM | Updated Date: May 8 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर 1580 श्रद्धालु जाएंगे। जिनमें 500 यात्री नाथू ला के सड़क मार्ग से जाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यहां विदेश मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का कम्प्यूटर से ड्रॉ निकाला। उन्होंने बताया 1080 यात्री 60-60 के दल में 18 बैच में लिपुलेख दर्रे से पारंपरिक मार्ग से जाएंगे जबकि 50 -50 के दल में दस बैच नाथू ला हो कर जाएंगे।
 
संयुक्त सचिव पूर्व एशिया प्रणय वर्मा भी इस ड्रॉ प्रकिया के समय मौजूद थे। स्वराज ने बताया कि कैलास मानसरोवर के यात्रियों के लिए इस साल से हेल्पलाइन शुरू की है ताकि मार्ग में कोई समस्या होने पर यात्री सीधे हमें सूचित कर सके और उनकी मदद के लिए तत्काल कदम उठाये जा सकें। उन्होंने कहा, जब सरकार दुनिया के किसी भी कोने में फंसे भारतीयों को निकाल लाती है तो मुसीबत में फंसे कैलास मानसरोवर के यात्रियों को कैसे नहीं निकाल नहीं लाएगी।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा हर दल के साथ दो अधिकारी भेजने का भी फैसला किया है, जिससे किसी आपात स्थिति में बीच में रुकने वाले लोगों की मदद के लिए एक अधिकारी रुक कर उनकी मदद कर सके। इन अधिकारियों में एक अनुभवी और एक नया होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »