18 Apr 2024, 10:21:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के 13 राज्यों में भारी तूफान का अलर्ट, हरियाणा में दो दिनों तक स्कूल बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 9:39AM | Updated Date: May 7 2018 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के 13 जिलों में आंधी, तूफान और तेज बारिश का चेतावनी जारी की गयी है। मानसून से पहले मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बिन मौसम बारिश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है, तो वहीं आंधी-तूफान ने कई लोगों की जिंदगी छीन ली है। अगले 48 घंटे देश के 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए खतरे से भरे हुए हैं।
 
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों में कुदरत कहर बरपा सकती है। गृह मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। 
 
इन राज्यों में तेज बारिश का खतरा
 
असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गरज-बरज के साथ बारिश हो सकती है। देश में 13 राज्यों में कल आ सकता है भयंकर आंधी-तूफान, गृह मंत्रालय और मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »