25 Apr 2024, 06:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पांच घंटे से ज़्यादा लेट हुई इंडिगो की फ्लाइट, यात्रियों किया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 10:07AM | Updated Date: May 4 2018 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में खराब मौसम के चलते करीब पांच घंटे देरी होने पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यात्री ए-320 विमान से बाहर निकल गए और टैक्सी-वे को बाधित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम दिल्ली और आसपास के राज्यों में धूल भरी आंधी चलने के कारण उड़ानों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।
 
नतीजतन करीब 21 विमानों को दूसरी जगह भेजा गया। उड़ान संख्या 6 ई- 694 के यात्रियों ने विलंब को लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि विलंब की वजह और रवानगी के अनुमानित समय के बारे में एयरलाइन ने कोई सूचना नहीं दी। वहीं इंडिगो ने कहा कि वे यात्रियों के विमान से उतरने से वाकिफ नहीं थे। उसने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि यात्रियों को विलंब के बारे में सूचना नहीं दी गई।
 
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा को लेकर एक बयान में खेद जताया  और विलंब के लिए खराब मौसम तथा चालक दल में बदलाव को वजह बताया है। हवाईअड्डा सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने का कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे का था लेकिन इसने रात साढ़े ग्यारह बजे उड़ान भरी। हवाईअड्डा पर सुरक्षा का प्रभार संभाल रहे सीआईएसएफ के सूत्रों ने बताया कि कर्मियों ने उन यात्रियों को रोका, जो उतर चुके थे। एयरलाइन ने बताया कि गुवाहाटी जाने वाली उड़ान खराब मौसम के चलते देर से पहुंची। रात 8.15 बजे बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन गरज के साथ बारिश तेज होने के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और रवानगी के खाली समय के लिए इंतजार करना पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »