24 Apr 2024, 16:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी आज करेंगे कर्नाटक बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं से संवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 9:42AM | Updated Date: May 4 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश महिला नेतृत्व और महिलाओं के विकास से आगे बढ़ रहा है और हमारी पार्टी इसी में विश्वास रखती है। पीएम मोदी ने दो तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि ये दो तस्वीरें सबूत हैं कि हमारे मंत्रीमंडल में महिलाओं को कितना महत्व दिया जाता है। यह फोटो देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पहले कईं योजनाएं बनी मगर उनकी दिशा सही नहीं थी, हमने अपनी सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए हेल्थ से लेकर मातृत्व अवकाश तक कईं योजनाएं शुरू की, ताकि उन्हें प्रसव के बाद सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और उनका जीवन तनाव रहित हो। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के जरिए कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले 2 मई को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा किसान मोर्चा को भी संबोधित किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »