20 Apr 2024, 09:49:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत रूस से खरीदेगा 40 हजार करोड़ की मिसाइलें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2018 10:09AM | Updated Date: May 2 2018 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत एस 400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणालियां खरीदने के लिए रूस से करीब 40 हजार करोड़ रुपए का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अक्टूबर में होने वाली वार्षिक शिखर बैठक से पहले कर सकता है।  आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस सौदे के लिए बातचीत अंतिम दौर में है तथा कीमत व अन्य छोटे मोटे मुद्दों को लेकर मतभेदों को करीब करीब दूर कर लिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि रूस और भारत दोनों ही इस सौदे को मोदी व पुतिन के बीच शिखर वार्ता से पहले सिरे चढ़ाना चाहते हैं, जो सितंबर या अक्टूबर में भारत में हो सकती है। उन्होंने कहा कि रूस व अमेरिका में जारी खींचतान के बावजूद भारत को पूरा भरोसा है कि इस सौदे को पूरा कर लिया जाएगा। भारत, विशेषकर चीन के साथ अपनी चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा पर हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली खरीदना चाहता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »