25 Apr 2024, 02:35:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

40 हजार करोड़ की डिफेंस डील मोदी-पुतिन वार्ता से पहले संभव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 9:59AM | Updated Date: May 1 2018 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत एस 400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणालियां खरीदने के लिए रूस से करीब 40 हजार करोड़ रुपए का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अक्टूबर में होने वाली वार्षिक शिखर बैठक से पहले कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सौदे के लिए बातचीत अंतिम दौर में है तथा कीमत व अन्य छोटे मोटे मुद्दों को लेकर मतभेदों को करीब करीब दूर कर लिया गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि रूस व भारत दोनों ही इस सौदे को मोदी व पुतिन के बीच शिखर वार्ता से पहले सिरे चढ़ाना चाहते हैं जो सितंबर या अक्टूबर में भारत में हो सकती है। उन्होंने कहा कि रूस व अमेरिका में जारी खींचतान के बावजूद भारत को पूरा भरोसा है कि इस सौदे को सिरे चढ़ाया जाएगा। भारत विशेषकर चीन के साथ अपनी चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा पर हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली खरीदना चाहता है।
 
अमेरिका का विभिन्न दुश्मन देशों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून (सीएएटीएसए) इस साल जनवरी में प्रभावी हो गया। इसके तहत अमेरिका उन इकाइयों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा, जो रूस के रक्षा या आसूचना प्रतिष्ठानों के साथ सौदे करती पाई जाती हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »