29 Mar 2024, 18:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लालू यादव को एम्स से छुट्टी ट्रेन से रांची के लिए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 9:54AM | Updated Date: May 1 2018 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विरोध के बीच एम्स प्रशासन ने उन्हें फिट बताते हुए सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी। लालू व्हीलचेयर पर एम्स से बाहर निकले और इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से रांची के लिए रवाना हो गए। ट्रेन पर चढ़ने से पहले लालू ने भाजपा पर जुबानी हमला किया।
 
उन्होंने अपनी तबीयत खराब बताते हुए, एम्स प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। लालू को स्वास्थ्य कारणों से विगत 29 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां रांची रिम्स से लाया गया था।
 
एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड के कमरा नंबर 101 में भर्ती लालू के उपचार के लिए एम्स प्रशासन ने डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम का गठन किया था। 5 अप्रैल को गठित इस टीम में सर्जरी, कार्डियोलॉजी, मेडिसिन व यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल थे। इस टीम की रिपोर्ट के बाद सोमवार को एम्स प्रशासन ने लालू को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया, लेकिन लालू ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए हुए सोमवार सुबह एम्स निदेशक को पत्र लिखा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »