26 Apr 2024, 02:50:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने अपनी ही पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद को लताड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 10:21AM | Updated Date: Apr 30 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली की है। कांग्रेस के इस जनाक्रोश रैली को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल माना जा रहा है। इस दौरान राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। लगे हाथ उन्होंने अपनी ही पार्टी के सलमान खुर्शीद को भी निशाने पर लिया।
 
उन्होंने कहा कि खुर्शीद जी यहां बैठे हैं। वो पार्टी से अलग विचार रखते हैं। राहुल ने कहा, हमारी पार्टी में अलग-अलग राय होती है। सलमान खुर्शीद ने कुछ दिनों पहले अलग राय दी थी लेकिन अलग राय देने की वजह से मैं उनकी रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष और मोदी ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनकी पार्टी में एक ही आदमी की चलती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »