20 Apr 2024, 20:28:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिप्लब के बाद अब रूपाणी बोले- गूगल की तरह सब जानते थे नारद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 10:13AM | Updated Date: Apr 30 2018 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पौराणिक कथाओं के पात्र को गूगल सर्च इंजन से जोड़ दिया है। विजय रुपाणी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पौराणिक चरित्र नारद को आज के गूगल के समान बताया है और कहा कि गूगल के समान ही उनके पास भी पूरे दुनिया का ज्ञान भरा हुआ था।
 
खबरों के मुताबिक, विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आयोजित 'देवर्षि नारद जयंती' कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज के समय में प्रासंगिक है कि नारद सूचनाओं से भरा एक आदमी था।
 
उन्होंने कहा, 'नारद के पास पूरी दुनिया का ज्ञान था। वह इन सूचनाओं पर काम करते थे। मानवता की भलाई के लिए सूचनाओं को इकट्ठा करना उनका धर्म था और यह बहुत अनिवार्य भी था।' रुपाणी ने कहा, 'गूगल नारद की तरह ही सूचनाओं का स्रोत है, क्योंकि वह संसार की सभी चीजों को जानते थे।'
 
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में तटस्थ मीडिया काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार के कार्यों पर टिप्पणी कर सकती है लेकिन इसे 'तटस्थ और तथ्यपूर्ण' होना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »