20 Apr 2024, 07:28:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार वोट के लिए समाज को बांट रही : सोनिया गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2018 2:54PM | Updated Date: Apr 29 2018 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज केन्द्र सरकार पर चुनाव को ध्यान में रखकर समाज का बटवांरा करने का आरोप लगाते हुये कहा कि सरकारी संस्थाओं के जरिये राजनैतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। 

गांधी ने अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव के शंखनाद के लिए आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को यहां रामलीला मैदान में संबोधित करते हुये कहा कि जो लोग हमारी गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट करना चाहते हैं हम उनका मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्र कठिन दौड़ से गुजर रहा है। इसके मद्देनजर देशवासियों को एकजुट होने और सतर्क रहने का आह्वान करते हुये उन्होंने कहा कि राजनैतिक विरोधियों को सरकारी संस्थाओं के जरिये निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र को बचाने के लिए लोगों से प्रतिबद्धता जताने की अपील करते हुये कहा कि देश को निष्पक्ष और मजबूत संवैधानिक संस्थाओं की जरूरत है। 
 
उन्होंने रैली में आये लोगों द्वारा की जा रही नारेबाजी का उल्लेख करते हुये कहा कि जो आक्रोश यहां दिख रहा है वह देश के हर कौने में दिखेगा। उन्होंने कहा कि हिंसा  और घृणा से समाज परेशान है। हर तबके के लोग इससे प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में आने के दौरान मोदी द्वारा किये गये सारे वादे खोखले साबित हुये हैं। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा और यहां तक कि छोटी छोटी बच्चियां भी अब सुरक्षित नहीं है तथा सरकार दोषियों को बचा रही है। 
 
गांधी ने कहा कि युवाओं के लिए दो करोड़ रोजगार देने के वादे किये गये थे लेकिन कुछ नहीं हुआ। युवाओं को अभी भी रोजगार की तलाश है और उन्हें अब पता चल चुका है कि मोदी जी ने उन्हें ठगा है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं तथा भारतीय जनता पार्टी कुछ भी नहीं कर रही है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »