29 Mar 2024, 02:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव से पहले कर्नाटक में बढ़ी अवैध शराब की पहुंच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2018 10:32AM | Updated Date: Apr 29 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही है। चुनाव के नजदीक आते ही कर्नाटक में शराब के दरिया बह रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी डाटा के अनुसार अभी तक 4.61 लाख लीटर शराब पकड़ी गई है जोकि पिछले बार के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। आचार संहिता खत्म होने में अभी 18 दिन बाकी हैं। यानी आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में 224 सीटों के लिए केवल 2655 उम्मीदवार ही मैदान में हैं, जबकि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 2948 प्रत्याशियों ने राजनीतिक किस्मत आजमाई थी। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 222 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 224 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। जनता दल (सेक्युलर) भी इस बार किंगमैकर के बजाय बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रही है।
 
जनता दल (सेक्युलर) 201 सीटों पर और बसपा 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 19, नेशनल कांग्रेस पार्टी 14, और भारतीय कम्युनिस्ट  पार्टी (भाकपा) दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार 219 महिला उम्मीदवार हैं। विधानसभा चुनाव 2013 में इनकी संख्या 170 थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »